May 17, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ की रेखा बनीं प्रदेश अध्यक्ष

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन के प्रदेश स्तर का चुनाव राजधानी देहरादून में संपन्न हुआ, जिसमें पौड़ी की रेखा नेगी प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुईं।

चुनाव में प्रदेश, जिला, ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लाक कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने भागीदारी की। इस दौरान प्रदेश कमेटी का चुनाव कराया गया। मतदान के बाद वोटों की गिनती हुई, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर बागेश्वर की विमला कोहली, प्रदेश महामंत्री पद पर ऊधमसिंह नगर की रंजीता अरोड़ा, प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर हरिद्वार की पूनम देवी, प्रदेश संगठन मंत्री पद पर चंपावत की गोविन्दी मेहता, प्रदेश मीडिया प्रभारी पद पर रुद्रप्रयाग की सुनीता भट्ट चुनी गईं।

संगठन के सदस्य पद पर रुद्रप्रयाग की उपासना सेमवाल, पौड़ी की बसंती रावत, हरिद्वार की अंजू, टिहरी की सरोजिनी अन्थ्वाल, उत्तरकाशी की रुक्मणी सेमवाल, देहरादून की संध्या नेगी, चमोली की कस्तूरबा देवी, बागेश्वर की भावना, नैनीताल की धनापा बिष्ट, चंपावत की विमला पनेरू, पिथौरागढ़ की कुन्ती पोखरिया, ऊधमसिंह नगर की कुसुम लता निर्वाचित हुईं।

ये रहे मौजूद

पुष्पा सजवाण, बीना तड़ियाल, पौड़ी जिलाध्यक्ष पूनम कैन्तूरा, देहरादून अध्यक्ष पिंकी सिंह, चंपावत अध्यक्ष मीना बोरा, टिहरी अध्यक्ष ममता रतूडी, हरिद्वार से रितेश चौहान, उत्तरकाशी से विजय लक्ष्मी नौटियाल, रुद्रप्रयाग से सुनीता बडथ्वाल, पिथौरागढ़ से नीमा जोशी, बागेश्वर से भगवती जोशी, अल्मोड़ा से रजनी बगडवाल, नैनीताल से हेमा लोहानी, ऊधमसिंह नगर से चंद्रावती, चमोली से अभिलाषा आदि।

Loading

About The Author


Spread the love