December 7, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

दवा फैक्टरी में गैस रिसाव से लगी आग, 11 कर्मचारी झुलसे

Spread the love

चार गंभीर, डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक चला आग बुझाने का काम

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। राजधानी के विकासनगर क्षेत्र स्थित औद्योगिक इलाके सेलाकुई में एक दवा फैक्टरी में बृहस्पतिवार दोपहर एलपीजी गैस के रिसाव से लगी आग से 11 कर्मचारी झुलस गए, जिनमें से चार की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूचना पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग से झुलसे कर्मियों को फैक्टरी से बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जिनमें चार की हालत गंभीर है, जिनको दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक कर्मचारी करीब 95 फीसदी झुलसा बताया जा रहा है। बृहस्पतिवार को हब फार्मास्यूटिकल एंड रिसर्च सेंटर नामक दवा बनाने वाली फैक्टरी में दोपहर दो बजे के आसपास एलपीजी में लीकेज से आग लग गई।

इस दौरान फैक्टरी में काम करने वाले 11 कर्मचारी आग की चपेट में आकर झुलस गए। सूचना पर अग्निशमनकर्मी गाड़ियों संग मौके पर पहुंचे और झुलसे सभी 11 लोगों को जहां अस्पताल पहुंचाया, वहीं डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्टरी के महाप्रबंधक संजय गुप्ता के मुताबिक, घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक, 11 कर्मचारी आग की चपेट में आकर झुलस गए हैं। सौरभ सिंह, नितिन कुमार, प्रवीण कुमार और विशाल की हालत गंभीर है, जिनको दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग से ये झुलसे

सौरभ सिंह, खुशबू, सूरत सिंह बिष्ट, गौरव कुमार, नितिन कुमार, कपिल कुमार, राहुल कुमार, प्रवीण कुमार, विशाल कुमार, प्रवेश कुमार, पूजा देवी।

Loading

About The Author


Spread the love