केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने वन अनुसंधान संस्थान, दून में भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2023 को किया जारी
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। शनिवार को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने राजधानी स्थित वन अनुसंधान संस्थान में भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2023 का विमोचन किया। उन्होंने खुशी जताई कि 2021 के बाद से देश के कुल वन और वृक्ष आवरण में 1,445 वर्ग किमी की वृद्धि हुई है।
इस दौरान उन्होंने उन्नत प्रौद्योगिकी का उपयोग करके भारत वन सर्वेक्षण द्वारा प्रदान की जाने वाली रियल टाइम अग्नि चेतावनी और वन अग्नि सेवाओं पर भी प्रकाश डाला। बताया, 2021 आकलन की तुलना में देश के वन और वृक्ष आवरण में 1,445 वर्ग किमी की वृद्धि हुई है, जिसमें वनावरण में 156 वर्ग किमी और वृक्ष आवरण में 1289 वर्ग किमी की वृद्धि शामिल है। बताया, 1987 से भारतीय वन सर्वेक्षण द्वारा द्विवार्षिक आधार पर भारत वन स्थिति रिपोर्ट का प्रकाशन किया जा रहा है।
बताया, भारतीय वन सर्वेक्षण सुदूर संवेदन उपग्रह आंकड़ों और फील्ड आधारित राष्ट्रीय वन इन्वेंट्री के निर्वाचन के आधार पर देश के वन और वृक्ष संसाधनों का आकलन करता है और इसके परिणाम भारत वन स्थिति रिपोर्ट में प्रकाशित किए जाते हैं। बताया, इस रिपोर्ट में वनावरण, वृक्ष आवरण, कच्छ वनस्पति आवरण, वर्धमान निधि, भारत के वनों में कार्बन स्टॉक, वनाग्नि की घटनाएं एवं कृषि वानिकी आदि विषयों पर जानकारी शामिल है।
बताया, देश के स्तर पर वन स्वास्थ्य की विस्तृत तस्वीर पेश करने के लिए, वनावरण और वनों की महत्वपूर्ण विशिष्टताओं पर विशेष विषयगत जानकारी रिपोर्ट में शामिल की गई है। वर्तमान आकलन के अनुसार, कुल वन और वृक्ष आवरण 8,27,357 वर्ग किमी है, जो देश के भौगोलिक क्षेत्रफल का 25.17 प्रतिशत है। वनावरण का क्षेत्रफल लगभग 7,15,343 वर्ग किमी (21.76 प्रतिशत) है, जबकि वृक्ष आवरण का क्षेत्रफल 1,12,014 वर्ग किमी (3.41 प्रतिशत) है।
रिपोर्ट के मुताबिक, देश का वन एवं वृक्ष आवरण 8,27,357 वर्ग किमी है, जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का 25.17 प्रतिशत है, जिसमें 7,15,343 वर्ग किमी (21.76%) वनावरण और 1,12,014 वर्ग किमी (3.41%) वृक्ष आवरण है। इस मौके पर वन विभाग के अधिकारियों समेत कई लोग मौजूद थे।
More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश