May 18, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

महाराष्ट्र ने खो-खो में महिलाओं और पुरुषों का सोना जीता

Spread the love

38वें राष्ट्रीय खेल : हल्द्वानी में खेली गई प्रतियोगिता में महाराष्ट्र ने दोनों वर्गों में जीता स्वर्ण पदक

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के पांचवें दिन शनिवार को खो-खो प्रतियोगिता में महाराष्ट्र ने दोनों (पुरुष-महिला) वर्गों में स्वर्ण पदक जीत कर अपना दबदबा कायम रखा।

हल्द्वानी के इंडोर स्टेडियम में महिला खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल में महाराष्ट्र की महिला टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया है, जबकि ओडिशा ने सिल्वर मेडल जीता। महाराष्ट्र ने ओडिशा को 31-28 से दी मात। महाराष्ट्र की टीम ने खेल खत्म होने से एक मिनट नौ सेकंड पहले दो अंक से जीत हासिल की। महाराष्ट्र की अश्विनी सिंदर ने सबसे अधिक अंक बनाए।

महाराष्ट्र की महिला टीम ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में तीसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि ओडिशा की टीम भी लगातार तीसरी बार फाइनल खेलते हुए उपविजेता रही। उधर, पुरुष वर्ग के फाइनल में महाराष्ट्र ने ओडिशा को 32-26 के स्कोर से हराकर सोने का तमगा अपने नाम किया, जबकि ओडिशा को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। ज्ञात हो कि गोवा में हुए 37वें राष्ट्रीय खेल में भी खो-खो के पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले महाराष्ट्र और ओडिशा के बीच ही खेले गए थे, जिसमें महाराष्ट्र ने सोना जीता था।

उधर, पुरुष वर्ग में कांस्य पदक के लिए पश्चिम बंगाल और केरल के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दोनों टीमों ने एक ही समय पर खेल समाप्त किया, जिसके चलते मुकाबला सडन डेथ में गया और दोनों टीमों को संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्रदान किया गया। महिला वर्ग के कांस्य पदक मैच में दिल्ली और कर्नाटक के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ। यह मैच भी सडन डेथ में पहुंचा और अंततः दोनों टीमों को संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्रदान किया गया।

Loading

About The Author


Spread the love