February 15, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

शासन ने 10 आईएएस अधिकारियों के किए तबादले

Spread the love

छह जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

बेबाक दुनिया डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को देर रात 10 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। साथ ही छह जिलों के जिलाधिकारी भी बदल दिए।

गौरतलब हो कि दो दिनों में अब तक शासन ने 19 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। शासन ने शनिवार देर रात आगरा, मुरादाबाद, प्रयागराज, महोबा, हमीरपुर और मथुरा में नए जिलाधिकारियों को तैनात किया है। आईएएस अधिकारियों में आगरा के डीएम नवनीत सिंह चहल को प्रयागराज का नया डीएम बनाया गया है।

वहीं, ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी को आगरा का जिलाधिकारी बनाया गया है। नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मानवेंद्र सिंह को मुरादाबाद का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

ग्रेटर नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमनदीप दुली को विशेष सचिव के पद पर गौतम बुद्धनगर भेजा गया है। मुरादाबाद के डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह को मथुरा का जिलाधिकारी बनाया गया है।

आईएएस अधिकारी राहुल पांडेय को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया, जबकि आईएएस अधिकारी मृदुल चौधरी को महोबा का जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है। प्रयागराज के डीएम संजय खत्री, महोबा के जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह और हमीरपुर के डीएम डॉक्टर चंद्रभूषण को हटा दिया गया है।

Loading

About The Author


Spread the love