February 15, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में आग से फैक्ट्री को हजारों का नुकसान

Spread the love

जूते का फोम बनाने वाली फैक्ट्री में सोमवार की सुबह लगी आग

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार की सुबह वेल्डिंग कार्य के दौरान उठी चिंगारी से जूते का फोम बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई, जिससे हजारों रुपये का नुकसान हो गया। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे में आग का काबू पाया।

फायर स्टेशन के कर्मचारियों को सोमवार की सुबह सवा 10 बजे सूचना मिली कि प्रकाश लिमिटेड कंपनी में आग लग गई है। इस पर दमकल के दो वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। करीब आधे घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया। एफएसओ ने बताया कि प्रोडक्शन रूम के समीप ही वेल्डिंग का कार्य चल रहा था, जिसकी चिंगारी से आग लग गई।

पहले कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन लपटे बढ़ती देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फैक्ट्री मालिक प्रकाश कुमार के मुताबिक, आग से 40 हजार का नुकसान हुआ। कंपनी में करीब 60 लाख का सामान रखा था।

Loading

About The Author


Spread the love