अब बुधवार को चलेगा सदन, सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने दिया धरना, प्रदर्शन
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार को शुरू हुआ। सत्र शुरू होने से पहले विस की सीढ़ियों पर बैठकर कांग्रेस के विधायकों ने बैठकर प्रदर्शन किया।

इसके बाद सत्र वंदे मातरम के साथ शुरू हुआ। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी की अनुमति के बाद सदन की कार्यवाई शुरू हुई। सबसे पहले सदस्यों ने दिवंगत मंत्री चंदनराम दास और कुंवर सिंह नेगी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल और धन सिंह नेगी ने दोनों को याद किया।

सदन के भीतर सदन के सदस्यों ने भी शोक प्रस्ताव पढ़ा और उनके कार्यों को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कार्यमंत्रणा समिति की सिफारिशों पर सर्वसम्मति से शोक प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया। उधर, सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस के विधायक जोशीमठ आपदा को लेकर विधानसभा की सीढ़िया पर धरने पर बैठे और प्रदर्शन किया।
कांग्रेस विधायक लोहाघाट खुशहाल सिंह अधिकारी, ज्वालापुर विधायक ई० रवि बहादुर, मदन बिष्ट, सुमित ह्रदयेश, विधायक धारचूला हरीश धामी, मनोज तिवारी, विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद, जसपुर विधायक आदेश सिंह चौहान और ममता राकेश हाथों में तख्तियां लेकर धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

इसके बाद सदन शुरू होने पर सभी कांग्रेस विधायक अपनी-अपनी सीटों पर जाकर बैठ गए और शोक प्रस्ताव में शामिल होकर दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि दिया। इसके बाद सर्वसम्मति से सदन में शोक प्रस्ताव पारित कर दिया गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश