मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं विस अध्यक्ष का पुष्प गुच्छ भेंट कर सीएम धामी ने किया स्वागत
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। मंगलवार को उत्तराखंड विधान सभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सीएम आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री धामी ने विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। सूत्रों के मुताबिक, मुलाकात के दौरान उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र और उसकी तैयारियों को लेकर विस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के बीच विस्तार से चर्चा हुई।
साथ ही प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। उधर, विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सदन शुरू होने के पहले विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश