February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

आईआईटी के जूनियर असिस्टेंट ने जहर खाकर जान दी

Spread the love

कर्मचारी के परिजनों ने महिला अधिकारी पर लगाया उत्पीड़न करने का आरोप

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। मंगलवार की रात आईआईटी रुड़की में जूनियर असिस्टेंट के पद पर तैनात एक कर्मचारी ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों ने एक महिला अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कोतवाली पहुंचकर हंगामा भी किया।

रुड़की कोतवाली पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हरिद्वार जिले की रुड़की कोतवाली पुलिस के मुताबिक, आईआईटी रुड़की के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में जूनियर असिस्टेंट के पद पर तैनात शरद पंवार ने मंगलवार की देर शाम जहर खा लिया। इसके बाद हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे रुड़की शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। बुधवार सुबह शरद के परिजन रुड़की कोतवाली पहुंचे और संस्थान की ही एक महिला अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोपी महिला अफसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शरद की पत्नी दीपा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

Loading

About The Author


Spread the love