बेबाक दुनिया डेस्क
देहरादून। एबीसी वेलकेयर प्राइवेट लिमिटेड के कारगी चौक स्थित देहरादून ऑफिस में आजादी का अमृत महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान बालक-बालिकाओं ने देशभक्ति के गीत और कविताएं पेश की।
मेरी माटी मेरा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर देशभक्ति गीत और कविताओं को जूनियर और सीनियर वर्ग में विभाजित कर प्रतियोगिता भी कराई गई। निर्णायक मंडल की पूनम आर्या और सोनिया के अनुसार, सीनियर वर्ग में सृष्टि प्रथम, इशिका गैरोला द्वितीय और दीपिका उनियाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बताया, इसी तरह जूनियर वर्ग में अराध्या गैरोला ने प्रथम, दीपक ने द्वितीय और इशिता डबराल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शेष बच्चों को सांत्वना पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। उधर, बड़ों की गायन प्रतियोगिता में पूजा नवानी ने विशेष उपहार प्राप्त किया। कार्यक्रम का संयोजन ब्रोंज सुधीर आर्य और संचालन ब्रोंज रमाकांत द्वारा किया गया।
इस मौके पर कश्मीरा नकोटी, संगीता बिष्ट, मालती दानू, सतीश चौहान, गीतांजली, साधना बिष्ट, रेखा देवली, ऊषा, सुजाता यादव, सुषमा गैरोला, कांता डबराल, रूपा प्रजापति, सुमति उनियाल आदि मौजूद थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश