हरकी पैड़ी पर यूपी के सहारनपुर निवासी दंपती गंगा में कूदा, पति का शव मिला, पत्नी की खोजबीन जारी
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। किटी खेलने के चलते कर्ज तले दबे यूपी के सहारनपुर निवासी सराफा दंपती ने सोमवार को सुबह हरिद्वार में हरकी पैड़ी से गंगा में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने व्यापारी का शव गंगनहर से बरामद कर लिया, जबकि पत्नी का कोई सुराग नहीं लग पाया।
पुलिस की सूचना के बाद परिजन भी हरिद्वार पहुंच गए। सुबह साढ़े नौ बजे रानीपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि जमालपुर खुर्द गांव के पास गंगनहर के किनारे शव फंसा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और उसके पास से मिले पर्स और मोबाइल से शिनाख्त सौरभ बब्बर (35) निवासी किशनपुरा, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।
पुलिस की जांच में सामने आया कि सौरभ ने पत्नी मोना संग हरकी पैड़ी के समीप हाथी पुल से गंगा में कूदने से पहले फोटो और अपनी लोकेशन अपने परिजनों को भेजी थी। पुलिस के मुताबिक, सौरभ की साईं ज्वेलर्स के नाम से सहारनपुर में सराफा की दुकान है।
वह किटी जमा करने का काम भी करता है। लोगों का काफी रुपया उधार होने से 10 अगस्त को पत्नी मोना के साथ हरिद्वार आ गया था। उसने परिजनों से बातकर व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट और अपनी लोकेशन भी भेजी थी। लोकेशन पर परिजनों ने दोनों की तलाश की थी।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश