February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

कार में खरोंच लगने से खफा सिख तीर्थयात्री ने लहराई तलवार

Spread the love

ऋषिकेश की घटना, एक लड़की जख्मी, पांच टांके लगे, पुलिस युवक को रही ढूंढ

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। रविवार की देर शाम ऋषिकेश के चंद्रभागा पुल के पास भीड़भाड़ वाली सड़क पर दूसरी कार से खुद की कार पर मामूली खरोंच आने से खफा पंजाब के एक सिख तीर्थयात्री ने सड़क पर तलवार लहरा दी, जिससे एक लड़की घायल हो गई और उसको पांच टांके लगे।

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस कार नंबर के आधार पर हमलावर सिख तीर्थयात्री की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, देर शाम चंद्रभागा पुल के पास जब काफी भीड़भाड़ थी, उस दौरान एक सिख तीर्थयात्री की कार को दूसरी कार से हल्की खरोंच लग गई। इससे खफा सिख पर्यटक अपनी कार से तलवार के साथ उतरा और तलवार लहराते हुए जमकर उत्पात मचाने लगा।

इस दौरान सिख तीर्थयात्री ने दूसरी कार का शीशा भी तोड़ दिया। दूसरी कार में बैठे लोग सिख तीर्थयात्री के हाथ में तलवार देखकर भाग गए। सिख तीर्थयात्री के तलवार लहराने के दौरान एक लड़की चपेट में आकर घायल हो गई। लड़की को अस्पताल में डाक्टरों ने पांच टांके लगाए हैं। ऋषिकेश कोतवाल आरएस खोलिया के मुताबिक, कार नंबर के आधार पर सिख तीर्थयात्री की तलाश की जा रही है।

Loading

About The Author


Spread the love