मवाकोट-कण्वआश्रम, तेली कोटद्वार भाबर क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान का विस अध्यक्ष ने लिया जायजास्रोत, झंडीचौड़, उदयरमपुर-नयाबाद का किया मुआयना
बेबाक दुनिया ब्यूरो
पौड़ी। रविवार को कोटद्वार भाबर क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का अफसरों संग दौराकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने नुकसान का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने भाबर कोटद्वार को जोड़ने वाले मवाकोट-कण्वआश्रम , उदयरमपुर नयाबाद, तेली स्रोत, झंडीचौड़ आदि आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर अफसरों को सुझाव एवं निर्देश दिए। उन्होंने मवाकोट- कण्वआश्रम वैकल्पिक मार्ग को और सुगम बनाने के लिए झाड़ियां काटने, सोलर लाइट लगवाने और मार्ग को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए।
उन्होंने उदयरामपुर नयाबाद में क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण कर वन विभाग को सड़क दुरुस्त करने और बिजली की लाइनों पर आ रहे पेड़ों की छंटाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने तेली स्रोत नाले के बढ़े जलस्तर से हुए भूमि कटाव क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भूमि कटाव की रोकथाम के लिए वायर क्रेट्स लगाने और नाले मे चैनलाइजेशन का कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान
विधानसभा अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावितों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुनकर हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।
उन्होंने झंडीचौड़ स्थिति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया और स्वास्थ्य कर्मियों से केंद्र में जीवन रक्षक दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। कर्मियों ने स्वास्थ्य केंद्र में पेयजल की कमी से अवगत करवाया। इस पर विस अध्यक्ष ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी संग स्थानीय राजनीतिज्ञ भी मौजूद थे।


![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश