पुलिस ने ट्रक में फंसे पांच लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। बृहस्पतिवार देर शाम माला नदी का जलस्तर बढ़ा इस दौरान नदी से निकल रहा है एक ट्रक नदी में फस गया कई लोग जलस्तर बढ़ने से नदी के बीच में फंस गए, जिनको पुलिस ने स्थानीय लोगों और जेसीबी की मदद से बाहर निकाला।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक,ट्रक चालक यूपी के बिजनौर के नगीना निवासी दानिश, क्लीनर बिजनौर के मीरापुर निवासी राजा के साथ खाली ट्रक लेकर कोटद्वार आ रहा था। ट्रक में कोटद्वार के हल्दूखाता निवासी राहुल, बिजनौर का सहदेव और बिजनौर ही मीरपुर निवासी मुशीर भी थे।

मालन नदी से गुजरते वक्त ब्रहस्पतिवार को देर शाम अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और ट्रक समेत सभी सवार नदी की बीच धारा में फंस गए। ट्रक के अंदर फंसे लोगों की चीखपुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना का बाद पुलिसकर्मी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और फंसे लोगों का रेस्क्यू शुरू किया।

इस बीच स्थानीय लोग भी भारी संख्या में इकट्ठे हो गए और पुलिस का हाथ बंटाना शुरू किया। पुलिस ने लोगों और जेसीबी की मदद से ट्रक के अंदर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों को भी पुलिस ने अनाउंसमेंट कराकर सावधान किया कि नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है, सभी लोग हट जाएं।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश