हवाई सफर करने वाले यात्री परेशान, एक प्रयागराज से और दूसरी हैदराबाद से आ रही थी
कोलकाता से आई फ्लाइट भी दून एयरपोर्ट के कई चक्कर लगाने के बाद ही लैंड हो पाई
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। रविवार को भी एयरपोर्ट के आसमान में खराब मौसम से प्रयागराज और हैदराबाद से आ रही दो उड़ानों को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया, जिससे दून आ रहे यात्री नहीं पहुंच सके, जबकि एक अन्य फ्लाइट भी कई चक्कर लगाने के बाद ही लैंड हो पाई।
मिली जानकारी के अनुसार, विमानन कंपनी इंडिगो की प्रयागराज से देहरादून आने वाली फ्लाइट को सुबह 10:55 पर एयरपोर्ट पर लैंड होना था, लेकिन मौसम खराब होने और आसमान साफ न होने से इस फ्लाइट को दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दिया गया।
उधर, इंडिगो कंपनी की हैदराबाद से यात्रियों को दून लाने वाली फ्लाइट को सुबह 11:10 पर देहरादून एयरपोर्ट पर लैंड होना था, लेकिन इस फ्लाइट को भी खराब मौसम के चलते दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दिया गया।
वहीं, इंडिगो की कोलकाता से देहरादून आया तीसरा विमान सवा 11 बजे एयरपोर्ट के आसमान में दाखिल हुआ, लेकिन लैंड नहीं हो पाया। आखिरकार यह फ्लाइट भी आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद ही 11:32 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हो गई।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश