February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

गोशाला में घुसा गुलदार, पिंजरे में कैद

Spread the love

बेबाक दुनिया को

देहरादून। जिला मुख्यालय नई टिहरी के समीप पिपली गांव के एक गोशाला में रविवार को सुबह घुसे गुलदार को ग्रामीणों ने बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम पिंजरे में कैद करने में सफल रही।

वन विभाग के अफसरों के मुताबिक, पिपली गांव की गीता नेगी रविवार को सुबह छह बजे गोशाला में भैंस को चारा देने गईं थीं। इस दौरान उनको गोशाला के अंदर गुलदार दिखा तो वापस चली गईं। तीन घंटे बाद यह सोचकर दोबारा गोशाला पहुंची कि गुलदार चला गया होगा, लेकिन गुलदार गोशाला के और अंदर घुस गया और भैंस बाहर आ गई।

बताया, फिर गीता ने गांव के अन्य लोगों को बुलाया। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने गोशाला का दरवाजा बाहर से बंद कर गुलदार को अंदर कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी। सूचना के बाद सुबह 10 बजे वन विभाग की टीम पिंजरे के साथ मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम गुलदार को पिंजरे में कैद करने में सफल रही।

Loading

About The Author


Spread the love