बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। गोस्वामी तुलसी दास की 526वीं जयंती नरसिंह कृपा धाम और ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 23 अगस्त को नगर निगम के टाउन हाल में मनाई जाएगी। इस मौके पर एक शाम तुलसी के नाम कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।
सोमवार को उपरोक्त जानकारी उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में समारोह के संयोजक आचार्य शशिकांत दुबे ने दी। बताया, एक शाम तुलसी के नाम कार्यक्रम में गोस्वामी तुलसी दास के व्यक्तित्व, कृतित्व पर संतों के व्याख्यान, कवियों द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा।
इस दौरान राष्ट्र व समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को तुलसी रत्न सम्मान दिया जाएगा।
ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद के अध्यक्ष एसएन उपाध्याय ने बताया, समारोह की अध्यक्षता टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्ण गिरि करेंगे।
समारोह में राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, महापौर सुनील उनियाल गामा विशिष्ठ अतिथि होंगे। इस अवसर पर नगर के सम्मानित गणमान्य जन, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को भी आमंत्रित किया गया है।
प्रेस वार्ता में एसपी पाठक, उमा नरेश तिवारी, डा. वीडी शर्मा, नरसिंह कृपा धाम के संस्थापक आचार्य शशिकांत दुबे आदि उपस्थित थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश