February 1, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

जालौन में 10 घंटे की बारिश से सड़कें जलमग्न

Spread the love

बेबाक दुनिया डेस्क
उरई। शनिवार की रात से रविवार दिन तक करीब 10 घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से सड़कें तालाब बन गईं।
जिले में पिछले पांच दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश अभी रुकेगी नहीं। उधर,
पिछले दस घंटे से बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। तेज बारिश के साथ हल्की बूंदाबांदी हर मिनट हो रही है। रविवार को हुई बारिश से शहर की नाली और नाले उफना गए। रविवार सुबह बारिश की शुरुआत बूंदाबादी के साथ हुई, जो दोपहर तक जारी रही। स्टेशन रोड, राठ रोड सहित कई मोहल्लों में सड़कों में पानी भर गया, जिससे लोग घरों से नहीं निकल पा रहे है। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। अभी आसमान में बादल छाने से संभावना है कि रात को बारिश हो सकती है।

Loading

About The Author


Spread the love