10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 लोकसभा सीटों पर वोट पड़े, असम में सबसे ज्यादा 76.55 प्रतिशत मतदान
बेबाक दुनिया ब्यूरो
नई दिल्ली/लखनऊ। लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 लोकसभा सीटों पर मंगलवार को हुए मतदान में 65.91 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अभी यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।
इस चरण में 2019 के लोकसभा चुनाव में 116 सीटों के लिए 68.40 फीसदी वोटिंग हुई थी। उधर, तीसरे चरण में 17.24 करोड़ मतदाताओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने 1.85 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए थे, जिसमें 8.85 करोड़ पुरुष और 8.39 करोड़ महिला मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था। चुनाव आयोग के एप के मुताबिक, तीसरे चरण में असम में सबसे ज्यादा 76.55% वोट डाले गए, जबकि, बिहार, गुजरात और यूपी में सबसे कम 57% लोगों ने मतदान किया।
मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट
पीएम नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद स्थित निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया। उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह भी थे। पीएम सफेद कुर्ता-पायजामा और भगवा जैकेट पहने हुए थे, जबकि अमित शाह सफेद कुर्ता-पायजामा संग भगवा रंग का गमछा लिए थे।
सात चरण में हो रहे लोकसभा चुनाव
पहला चरण का मतदान 19 अप्रैल को संपन्न हुआ था, जिसमें 66.14 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को संपन्न हुआ था, जिसमें 66.71% वोटिंग हुई थी। वहीं, तीसरे चरण में 65.91 फीसदी मतदान हुआ। अब 13 मई को चौथे चरण का मतदान होगा, जबकि 20 मई को पांचवें और 25 मई छठवें चरण के लिए मतदान होगा। उधर, सातवें और अंतिम चरण का मतदान एक जून को संपन्न होगा, जबकि चार जून को परिणाम आएंगे।
ये थे इस चरण के मुख्य चेहरे
गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, ज्योतिरादित्य सिंधिया, एसपी सिंह बघेल, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव, शरद पंवार की बेटी सुप्रिया सुले, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान।
यहां इतनी सीटों पर हुआ मतदान
असम-4
बिहार-5
छत्तीसगढ़-7
गोवा-2
गुजरात-26
कर्नाटक-14
मध्य प्रदेश-9
महाराष्ट्र-11
उत्तर प्रदेश-10
पश्चिम बंगाल-4
दादरा नागर हवेली और दमन दीव-2
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश