
एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जौलीग्रांट में 78वें स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास, जोश एवं उत्साह से मनाया गया।
एसडीआरएफ के सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने वाहिनी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने सलामी ली। इसके बाद मौजूद समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सेल्यूट किया। सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई।
मिश्रा ने कहा, आज का दिन हर भारतवासी के लिए गौरवान्वित करने वाला है। अनेकता में एकता वाले हमारे देश पर हमें गर्व करना चाहिए और ये प्रण भी लेना चाहिए कि अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
सेनानायक ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसडीआरएफ उत्तराखंड के पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। इसके बाद सेनानायक ने एसडीआरएफ कार्मिकों और उनके परिजनों को मिष्ठान वितरित किया। एसडीआरएफ उत्तराखंड की राज्य भर में व्यवस्थापित एसडीआरएफ पोस्टों पर भी जोश और उत्साह संग स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
ये रहे मौजूद
उपसेनानायक विजेंद्र दत्त डोभाल, मिथिलेश कुमार, सहायक सेनानायक श्याम दत्त नौटियाल, शिविरपाल राजीव रावत, निरीक्षक प्रमोद रावत, उपनिरीक्षक जयपाल राणा, विजय प्रसाद आदि।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश