February 1, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

पाक से हरिद्वार पहुंची मुल्तान जोत, धूमधाम से मनाया गया महोत्सव

Spread the love

हरकी पैड़ी पर मुल्तान समाज के लोगों ने मां गंगा संग खेली दूध की होली

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। रविवार को पाकिस्तान के मुल्तान शहर से आई मुल्तान जोत धर्मनगरी हरिद्वार पहुंची।
इस दौरान मुल्तान समाज के लोगों ने धूमधाम के साथ मुल्तान जोत महोत्सव मानते हुए हरकीपैड़ी पर गंगा संग दूध की होली खेली।
अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन ने इस बार113 वां मुल्तान जोत महोत्सव मनाया गया है। रविवार सुबह धूमधाम के साथ हरकीपैड़ी पर गंगा संग दूध की होली खेली गई।
इस बाबत अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि गंगा से सनातन धर्म की रक्षा, आपसी भाईचारे को बनाए रखने और विश्व शांति की कामना लेकर ही मुल्तान जोत महोत्सव मनाया जाता है।
बताया कि वर्षभर इस दिन का इंतजार रहता है और महोत्सव के जरिए भारत और पाकिस्तान के लोगों को मिलने का अवसर भी प्राप्त होता है।
गौरतलब हो कि अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन से जुड़े लोग आजादी से पहले वर्ष 1913 से पाकिस्तान के मुल्तान शहर से मुल्तान जोत को हरिद्वार लाते आ रहे हैं।

Loading

About The Author


Spread the love