प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षा से हुई बड़ी शुरुआत, परिणाम भी बड़ा होगा : रेखा आर्या
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। खिलाड़ियों के चार प्रतिशत आरक्षण को लेकर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा, प्रदेश में पहली बार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सबसे बड़ी परीक्षा पीसीएस में राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ देने के लिए कार्मिक विभाग ने संशोधित विज्ञापन भेज दिया है। पीसीएस परीक्षा में विजेता खिलाड़ियों को चार फीसदी आरक्षण मिलेगा।
कहा, खिलाड़ियों के लिए चार प्रतिशत का आरक्षण लागू कर दिया है। बताया, प्रदेश के सभी खिलाडियों के लिए खुशी की बात है, क्योंकि लंबे समय से सरकारी नौकरी में चार प्रतिशत खेल कोटा लागू करने की मांग उठाते आ रहे थे। बताया, चार प्रतिशत आरक्षण के तहत ऐसे खिलाड़ी सम्मलित होंगे, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त किए हों। कहा, पूर्व में राज्य के प्रतिभावन खिलाड़ी अन्य राज्यों में अपनी सेवाएं देते थे, जिससे पलायन की बहुत बड़ी समस्या थी, किंतु अब प्रतिभावन खिलाड़ी अपने राज्य में ही सेवाएं देंगे।
कहा, कहीं न कहीं इससे यहां के खिलाड़ियों का अन्य राज्यों में पलायन भी रुकेगा और राज्य हित में अपना योगदान देंगे। साथ ही हमने आउट ऑफ टर्न जॉब की भी व्यवस्था की है। कहा, इस निर्णय से प्रदेश के सभी खिलाड़ियों को लाभ होगा। खेल मंत्री ने कहा, राज्य सरकार मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में खेल और खिलाड़ियों के हितों के लिए लगातार काम कर रही है, जिसके तहत मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण, स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण, खेल महाकुंभ जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।
कहा, निश्चित ही इस फैसले से राज्य के युवा खेल के प्रति आकर्षित भी होंगे और आने वाले समय में देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। चार प्रतिशत आरक्षण और आउट ऑफ टर्न जॉब लागू करने को लेकर खेल मंत्री ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद व आभार जताने के साथ ही खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी हैं।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश