February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

पैदल मार्ग खुलते ही शुरू होगी केदारनाथ धाम यात्रा : महाराज

Spread the love

कहा, केदार घाटी के पड़ावों में फंसे लगभग सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, केदारनाथ पैदल मार्ग और हाईवे को शीघ्र सुचारू करने के लिए युद्ध स्तर पर सरकारी मशीनरी कार्य कर रही है। मार्ग खुलते ही दोबारा केदारनाथ यात्रा शुरू कर दी जाएगी।

महाराज ने कहा, 31 जुलाई की रात्रि में अतिवृष्टि के चलते केदार घाटी में रास्ते क्षतिग्रस्त होने से कई पड़ावों पर फंसे हुए लगभग सभी तीर्थयात्रियों एवं स्थानीय लोगों को जिला और पुलिस प्रशासन सहित अन्य सुरक्षा बलों ने लगातार रेस्क्यू अभियान चला कर सुरक्षित निकाल लिया है। केदारनाथ पैदल मार्ग और हाईवे को शीघ्र सुचारू करने के लिए राज्य सरकार द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। कहा, मार्ग खुलते ही दोबारा केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू कर दी जाएगी।

कहा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उन्होंने हाल ही में आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के दौरान हर स्तर पर सभी लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के साथ साथ उनके भोजन-पानी की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया था और पूरे रेस्क्यू अभियान की हम लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे।

कहा, केदार घाटी के कई पड़ावों में फंसे 11,775 श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने लगभग सभी लोगों को निकाला लिया है, लेकिन इसके बावजूद टीमें अभी भी केदारनाथ, लिनचोली, भीमबली, सोनप्रयाग, शेरसी, गुप्तकाशी एवं चैमासी सहित अन्य पड़ावों में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

कहा, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जहां बीकेटीसी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों का भी पूर्ण सहयोग रहा, वहीं जीएमवीएन एवं स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर भोजन भी उपलब्ध करवाया गया। राहत एवं बचाव कार्य में वायुसेना के चिनूक, एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने भी विशेष भूमिका निभाई है।

कहा, केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर आई आपदा के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहित अन्य सुरक्षा बल लगातार रेस्क्यू अभियान चलाकर यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास करते रहे, वहीं दूसरी ओर विपक्ष संकट की इस घड़ी में सहयोग करने के बजाय सरकार पर दोषारोपण की राजनीति करता रहा।

Loading

About The Author


Spread the love