78वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सचिवालय में किया ध्वजारोहण
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण करते हुए सभी को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश को देश में नंबर वन बनाने का संकल्प लेने को कहा।



इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सचिवालय परिसर में पौधरोपण कर स्कूली बच्चों को पौधे भी वितरित किए। ध्वजारोहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा, यह हम सबके लिए अत्यन्त हर्ष का अवसर है कि भारत ने एक स्वतंत्र देश के रूप में 77 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। जहां आज पूरी दुनिया के कई देशों में युद्ध, अशान्ति व क्रान्ति जैसी घटनाएं घट रही हैं, वहीं हमारे देश में पिछले 77 वर्षों में एक मजबूत लोकतंत्र व शान्तिपूर्ण व्यवस्था की स्थापना हुई है।
कहा, सबको समान अधिकार देने वाले संविधान के अर्न्तगत रहने वाले हम भारतीय सौभाग्यशाली हैं। कहा, हमें अपनी स्वतंत्रता का मूल्य समझना चाहिए। आज भी हमारे समक्ष निर्धनता, लैंगिक असमानता जैसी बहुत चुनौतियां हैं, जिनका हमें सफलतापूर्वक सामना करना है। कहा, सतत विकास लक्ष्यों में उत्तराखंड को नीति आयोग द्वारा प्रथम स्थान दिया गया है। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। हम सबकी उपलब्धि है। हम सबको मिलकर इस प्रथम स्थान को बरकरार रखना है।
कहा, हमें एक टीम के रूप में काम करते हुए उत्तराखंड को नंबर एक राज्य बनाने का संकल्प लेना है। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव आनंदबर्धन सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश