बेबाक दुनिया डेस्क
नई दिल्ली। भगवान श्रीराम को मांसाहारी बताने वाले एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया है।
मुंबई के अंधेरी के एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में पांच जनवरी को ठाणे ज़िले की मुंब्रा-कलवा विधानसभा सीट से विधायक जितेंद्र आव्हाड के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कराया गया। गौरतलब हो कि इसी दिन पुणे में उनके ख़िलाफ़ केस दर्ज कराया गया था। एनसीपी के शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद के नेता गौतम रवारिया ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस के मुताबिक, रावरिया ने अपनी शिकायत में कहा, टीवी चैनल पर विधायक जितेंद्र आव्हाड को भगवान श्रीराम के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए सुना। तीन जनवरी को जितेंद्र ने शिरडी में पार्टी के कार्यक्रम में कहा था कि भगवान राम मांसाहारी हैं। वे शिकार करते थे और उसे खाते थे। कहा, वे हमारे हैं, बहुजनों के हैं, लेकिन हम भगवान राम का अनुसरण करते हैं और मटन खाते हैं।हालांकि बाद में उन्होंने खेद जताया था।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश