February 1, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

मसूरी में भारी बारिश से होटल के पास भूस्खलन से अफरातफरी

Spread the love

पैदल जा रहे लोग बाल बाल बचे, बारिश से जनजीवन ठहरा

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। पहाड़ों की रानी मसूरी लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से छलनी होने लगी है।

बुधवार को भी जारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। दोपहर बार शहर के मालरोड स्थित एक होटल के पास भूस्खलन हो गया, जिससे अफरातफरी मच गई।

इस दौरान मालरोड में पैदल चलने वाले लोग जहां बाल-बाल बचे, वहीं अन्य लोग भी किसी अंदेशे से सिहर उठे। उधर, लगातार हो रही बारिश और कोहरा छाने से जहां लोगों की दिनचर्या ठहर गई है, वहीं व्यापारियों का धंधा भी एकदम से ठहर गया है।

Loading

About The Author


Spread the love