बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। रविवार को दोपहर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश पहुंचे और यहां पर भर्ती अपनी मां सावित्री देवी से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। योगी रुद्रप्रयाग और पौड़ी में हुए हादसों के घायलों से भी मिलकर हाल जाना।
पिछले कुछ समय से एम्स ऋषिकेश में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का उपचार चल रहा है। उन्हें चिकित्सकीय परामर्श पर समय समय पर अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए आना पड़ता है। वह पिछले कुछ दिनों से यहां भर्ती हैं। रविवार को दोपहर में सीएम योगी आदित्यनाथ एम्स पहुंचे। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह की अगुवाई में चिकित्सकों, फैकल्टी सदस्यों व अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
योगी ने अपनी मां का हालचाल जाना और एम्स अस्पताल प्रशासन से उनके स्वास्थ्य व उपचार संबंधी जानकारी ली। इस दौरान सीएम योगी ने एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती रुद्रप्रयाग हादसे के घायलों का हालचाल भी जाना व अस्पताल प्रशासन को उन्हें बेहतर उपचार देने को कहा। अपनी मां से करीब आधे घंटे मुलाकात के बाद योगी हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।












ये रहे मौजूद
पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, निवर्तमान ऋषिकेश मेयर अनीता ममगाईं, कार्यकारी निदेशक एम्स प्रोफेसर मीनू सिंह, उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल अमित पराशर, कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भारत भूषण, जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश