February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

मोदी ने रोड शो से दिखाई ताकत, गुरुद्वारे में टेका मत्था

Spread the love

कानपुर के रोड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रत्याशी भी रहे शामिल, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

बेबाक दुनिया ब्यूरो

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर में अपना पहला रोड शो किया। रोड शो में कनपुरियों ने मोदी का जगह-जगह भव्य स्वागत ही नहीं किया, बल्कि मोदी-मोदी के शोर से गलियों, सड़कों को गुंजायमान भी कर दिया। रथ में सीएम योगी, भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी और देवेंद्र सिंह भोले भी सवार थे।

कानपुर के रोड शो में मोदी अपने स्वागत और चहुंओर भीड़ का उत्साह देखकर काफी गदगद भी नजर आए। चकेरी एयर पोर्ट से काफिले के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुमटी नंबर पांच स्थित कीर्तनसाहब गुरुद्वारा पहुंचे और रोड शो शुरू करने से पूर्व गुरुद्वारे में मत्था टेका फिर यहां से अपने विशेष खुले रथ पर सवार होकर रोड शो के लिए निकल पड़े। रोड शो के रास्ते में मौजूद जनता का गाड़ी से बाहर निकलकर मोदी ने अभिवादन किया।

मोदी का ये कानपुर का पांचवां दौरा था, लेकिन कानपुर में उनका पहला रोड शो था। इससे पहले पीएम मोदी का सीएम योगी आदित्यनाथ और निवर्तमान संसद सत्यदेव पचौरी समेत अन्य ने एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। मोदी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से ही लोगों का हुजूम इकठ्ठा होना शुरू हो गया था। एयर पोर्ट से बाहर निकलते ही मोदी ने गाड़ी से ही लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों ही अपने हाथ में कमल चुनाव चिन्ह लेकर सड़क के दोनों तरफ हजारों की तादात में मोदी-मोदी का शोर कर रही जनता को दिखा रहे थे। रोड शो में कानपुर देहात से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले भी मौजूद थे।

जगह-जगह ढोल-नगाड़े की थाप, फूलों की बारिश

रोड शो के दौरान जगह-जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर फूल बरसाए गए। इस दौरान ढोल, नगाड़े और डमरू भी बजते रहे। रास्ते में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी पीएम मोदी के समर्थन में नारेबाजी की। गुमटी नंबर पांच से शुरू रोड शो 1.8 किमी दूर खोया मंडी पर समाप्त हुआ।

Loading

About The Author


Spread the love