बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। रविवार रात राजधानी के हर्रावाला क्षेत्र की एक बस्ती में उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक नाबालिग लड़की को लाने की सूचना पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को किशोरी गृह भिजवाया।


राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के मुताबिक, आठ दिन पहले उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक युवक देहरादून के हर्रावाला में शिवपुरम कॉलोनी में नदी किनारे प्लॉट में बनी बस्ती में एक सत्रह साल की एक किशोरी को लेकर आया। किशोरी भी युवक के परिवार के संग रह रही है। किसी ने आयोग को किशोरी की सुरक्षा को लेकर अंदेशा जताया। जिस पर आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने तत्काल एसओ डोईवाला से वार्ता कर हर्रावाला पुलिस चौकी की टीम के साथ मौके पर पहुंच गईं।
कंडवाल के मुताबिक, किशोरी को युवक के कमरे से अपने कब्जे में लेते हुए उसे किशोरी गृह भेजा और युवक को पुलिस मामले की जांच के लिए चौकी ले आई। आयोग अध्यक्ष ने किशोरी से परिजनों के मोबाइल नंबर मांगे, लेकिन किशोरी को परिजनों के कॉन्टेक्ट नंबर याद नहीं थे, जिसकी वजह से उसके परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया। बताया, फिलहाल किशोरी को किशोरी गृह में भेजा गया है। जब तक किशोरी के माता-पिता से बातचीत नहीं हो जाती, तब तक उसे किशोरी गृह में रखा जाएगा।
आयोग अध्यक्ष ने एसओ डोईवाला को ऐसी बस्तियों में रहने वालों के सत्यापन के आदेश दिए हैं। डोईवाला एसओ ने बताया, किशोरी का मेडिकल कराया जायेगा। बताया, मामले की जांच चल रही है और जो भी तथ्य सामने आते हैं, उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश