पहली बार अयोध्या पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सरयू तट पर दुग्धाभिषेक कर उतारी आरती
बेबाक दुनिया ब्यूरो
लखनऊ। टेंट से भव्य मंदिर में विराजमान हुए रामलला के बाल स्वरूप की बुधवार को अयोध्या पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शाम सात बजे दर्शन किए। इस दौरान महामहिम ने निर्माणाधीन मंदिर में काफी वक्त भी गुजारा।


इससे पूर्व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अयोध्या पहुंचने पर हवाई अड्डे पर उनका स्वागत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। अयोध्या पहुंची राष्ट्रपति सबसे पहले सरयू तट पर पहुंचीं और दुग्धाभिषेक कर पूजन किया। यहां पर उन्होंने 2,100 बत्ती से आरती की। इसके बाद उन्होंने हनुमान गढ़ी मंदिर में भी दर्शन और पूजा की।





यहां पर महंत प्रेमदास व पुजारी हेमंत दास की मदद से संकटमोचन हनुमान के श्रीचरणों में हाजिरी लगाई। यहां से राष्ट्रपति का काफिला भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप विग्रह के दर्शन के लिए शाम सात बजे रामलला मंदिर पहुंचा। मंदिर के अंदर प्रवेश करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विधि-विधान से दर्शन कर रामलला की आरती उतारी। रात करीब आठ बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।





![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश