लक्सर-रुड़की रेल ट्रैक पर भूछड़ी रेलवे फाटक से 300 मीटर आगे पटरियों के बीच मिला सिलिंडर
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। धार्मिक नगरी हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र के लक्सर-रुड़की रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह सैन्य छावनी के पास भूछड़ी रेलवे स्टेशन से करीब 300 मीटर आगे तीन किलो का खाली गैस सिलिंडर मिलने से हड़कंप मच गया।




शनिवार को सुबह पौने सात बजे बीसीएन मालगाड़ी के एक ड्राइवर ने रेलवे सुरक्षा बल को रेल पटरी के बीच में गैस सिलिंडर पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान रेलवे विभाग के अफसर भी सूचना के बाद मौके पर पहुंचे और पड़ताल की।
पुलिस के मुताबिक, ट्रैक पर किमी 1553/1 अप लाइन के बीच तीन किलो का सिलिंडर पड़ा था। सिलिंडर को ढंडेरा स्टेशन मास्टर के सुपुर्द कर दिया गया है। रेलवे अफसरों के मुताबिक, जिस जगह पर गैस सिलिंडर मिला, वहां पर रेलवे पटरी के एक ओर सैन्य एरिया की दीवार है, जबकि दूसरी ओर एक कॉलोनी आबाद है। मामले की जीआरपी और कोतवाली पुलिस जांच कर रही है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश