उत्तर प्रदेश रोडवेज की खटारा और शीशा विहीन बस का वीडियो शेयर कर किया योगी सरकार पर कटाक्ष
बेबाक दुनिया डेस्क
लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा के डबल इंजन पर कटाक्ष करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लखनऊ के कैसरबाग डिपो की एक शीशाविहीन बस का वीडियो डालकर योगी आदित्यनाथ की सरकार पर तंज कसा।
लिखा, ये है भाजपा सरकार में विकसित भारत की बिना शीशा लगी रोडवेज बस सेवा। उत्तर प्रदेश की सर्दी से ठिठुरती सवारियां भाजपाइयों से पूछ रही हैं? क्या लखनऊ-बहराइच की गाड़ी वाया शिमला-नैनीताल भी जाने लगी है। लिखा, एक तो प्रदेश में चिकित्सा सेवाएं वैसे ही ठप हैं, ऊपर से सवारियों को बीमार करने वाली सर्द हवाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। लिखा, डबल इंजन की जगह डबल शीशा ज़्यादा ज़रूरी है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश