कहा, केंद्र और राज्य की सत्ता में बैठे दल से हताश और निराश जनता ने नहीं किया मतदान
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। ईमानदारी से अगर लोकसभा चुनाव के परिणाम आएं तो ‘इंडिया’ की सरकार बनेगी। इस बार विपक्ष नहीं सत्ता पक्ष में बैठने की हमारी बारी है।


उपरोक्त बात लोकसभा के प्रथम चरण का उत्तराखंड में मतदान संपन्न होने के बाद रविवार को देर रात शादी समारोह में हरिद्वार पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कही।रावत कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव अफाक अली के बेटे की शादी और बेटी की विदाई में पहुंचे थे।
कहा, इस बार का जनादेश सभी को स्वीकार होगा। अबकी केंद्रीय सत्ता में हरहाल में परिवर्तन होना ही है। कहा, इस बार निश्चित ही पर मतदाताओं ने परिवर्तन के लिए ही मतदान किया है। कहा, सत्ता परिवर्तन के साथ इस बार व्यवस्था भी परिवर्तित होगी। एक सवाल के जवाब में कहा, हमारे लिए इस बार विपक्ष की कोई बात ही नहीं है, हम तो इस बार सत्ता पक्ष में बैठने के लिए आ रहे हैं। कहा, इस बार विपक्ष मजबूत है।
उत्तराखंड में कम मतदान को लेकर हरीश रावत ने कहा, इस बार मतदाता में निराशा का भाव था और इसके लिए सत्तारूढ़ दल जिम्मेदार है। कहा, वर्ष 2014 के बाद जनता ने केवल जनादेश दिया। उधर, शादी समारोह में इतनी भारी संख्या में भीड़ के उमड़ने से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जब कार्यक्रम के बाद बाहर निकले तो भीड़ के चलते उनको करीब डेढ़ किलोमीटर तक एक बाइक में बैठकर अपनी गाड़ी तक आना पड़ा, इसके बाद ही अपनी कार में बैठकर देहरादून के लिए रवाना हुए।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश