February 1, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

‘अयोध्या में रामलला 26 जनवरी के पहले विराजेंगे’

Spread the love

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से की मुलाकात

बेबाक दुनिया डेस्क
देहरादून। ‘अयोध्या में भव्य भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है और जनवरी में रामलला विराजमान हो जाएंगे। 26 जनवरी से पहले भगवान श्रीराम के दर्शन आम लोग कर सकेंगे।’
उपरोक्त बातें रविवार को हरिद्वार पहुंचे श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कही। वो पंचायती अखाड़ा श्रीनिरंजनी में पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी ट्रस्ट के मुखिया श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद भी लिया।
इस दौरान चंपत राय ने श्रीमहंत को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में आने का निमंत्रण भी दिया। चंपत राय ने श्रीमहंत से प्रभु श्रीराम मंदिर के निर्माण के बाबत वार्ता भी की।
इस मौके पर श्रीमहंत रविंदपुरी ने मां मनसा देवी की चुनरी ओढाकर सम्मानित भी किया और श्रीराम मंदिर निर्माण के कार्य में उनके योगदान को लेकर प्रशंसा की।

Loading

About The Author


Spread the love