February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

आज का युवा देश के प्रति जिम्मेदार और कर्तव्य परायण : धामी

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में सेवाज्ञ संस्थानम द्वारा आयोजित चतुर्थ युवा धर्म संसद का किया शुभारंभ

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। आज का युवा देश के प्रति जिम्मेदार भी है और कर्तव्य परायण भी। यह धर्म संसद विकसित राष्ट्र के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी।

उपरोक्त बात हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि ऑडिटोरियम में सेवाज्ञ संस्थानम द्वारा आयोजित चतुर्थ युवा धर्म संसद का दीप जलाकर शुभारंभ करते हुए कही। इस मौके पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के महासचिव चंपत राय, सिद्धपीठ हनुमन्निवास अयोध्या के आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण महाराज और बाबा रामदेव भी मौजूद थे। धामी ने कहा, 11 सितंबर 1893 को स्वामी विवेकानन्द द्वारा अमेरिका के शिकागों शहर में दिए गए उद्बोधन को आधार मानकर आयोजित यह कार्यक्रम देश की युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए अवश्य ही प्रेरित करेगा, क्योंकि संसद निष्ठावान और जागरूक नागरिकों के निर्माण का कार्य करती है।

कहा, आज का युवा देश के प्रति जिम्मेदार भी है और कर्तव्य परायण भी, यह धर्म संसद विकसित राष्ट्र के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी। कहा, कोई भी राष्ट्र आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक रूप से तब तक विकसित नहीं हो सकता, जब तक युवाशक्ति संगठित, आत्मनिर्भर और राष्ट्रवाद की भावना से प्रेरित न हो। कहा, जिस प्रकार इंजन को चालू करने के लिए ईंधन की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार राष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित करने हेतु युवा शक्ति की ताकत, उनकी इनोवेटिव सोच और प्रतिभा की आवश्यकता होती है।

कहा, आज भारत एक युवा देश के रूप में जाना जाता है और अगर देश के युवा सही दिशा में कार्य करेंगे तो निश्चित ही हमारा देश पुनः विश्व गुरु के पद पर आसीन होगा। कहा, देश को विश्व गुरु बनाने तथा वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं को अपने कंधों पर जिम्मेदारी लेनी होगी। कहा, हमारा विकल्प रहित सकल्प होना चाहिए, क्योंकि संकल्प में विकल्प ले आते हैं तो संकल्प वहीं पर समाप्त हो जाता है, हमारे रास्ते बदल जाते हैं, मंजिल हमसे दूर हो जाती है और सपने हम से रूठ जाते हैं।

कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति को संपूर्ण विश्व में पहचान मिल रही और योग और प्रणायाम को पूरा विश्व अपना रहा है। आज विश्व के कई देशों के लोग गीता के सार को सुन भारतीय संस्कृति को अपना रहे हैं। कहा, भारतीय संस्कृति को संरक्षित एवं संवर्धित करने के साथ देश को आगामी 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के मिशन पर कार्य कर रहे हैं। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

कहा, देवभूमि उत्तराखंड अध्यात्म की धरती रही है। सरकार उत्तराखंड के अंदर धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार ने दून विवि में सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज की पढ़ाई शुरू करने का निर्णय लिया है। बताया, विकसित राष्ट्र के निर्माण में उत्तराखंड के युवा भी आगे बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड के युवा आज स्टार्टअप के माध्यम से आगे बढ़ रहे हैं।

कहा, राज्य में 1100 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता मिली है। देश के युवाओं में पर्याप्त सामर्थ्य और ऊर्जा है। आप सभी युवा भारतीय संस्कृति के संवर्धन के लिए संकल्पबद्ध हैं। महासचिव श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के महासचिव चंपत राय, सिद्धपीठ शहनुमन्निवास अयोध्या आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण महाराज, बाबा रामदेव ने भी विचार रखे।

ये रहे मौजूद

विधायक प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, सीडीओ आकांक्षा कोण्डे, उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की आशीष मिश्रा, पूर्व विधायक सुरेश राठौर, बजरंग दल के राजेंद्र पंकज, प्रोफेसर रामनाथ झा, ऋषिकेश उपाध्याय, बजरंग देव, भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, संदीप गोयल आदि।

Loading

About The Author


Spread the love