बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। बुधवार को टिहरी जिले के भिलंगना घाटी में बादल फटने से 13 गांवों में भूस्खलन के चलते हुई तबाही का मौका मुआयना करने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह आपदा प्रभावित क्षेत्र पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात कर मदद का आश्वासन दिया।






इस दौरान सीएम ने कहा, भिलंग क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान का आकलन टिहरी जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा हैं। गांव तक संपर्क मार्ग खोलने के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया है। कहा, सरकार आपदा पीड़ितों के साथ हैं और हर संभव मदद पीड़ितों की करेंगे। सीएम ने कहा, हमारी सरकार और जिला प्रशासन पीड़ितों की हर संभव मदद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का मौका मुआयना करने के बाद आपदा प्रभावित गांवों का हवाई सर्वे भी किया।
बारिश से तीन मंजिला मकान ढहा
उधर, टिहरी जिले के देवप्रयाग तहसील क्षेत्र के ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग स्थित पंतगांव गांव में बृहस्पतिवार को तड़के भारी बारिश से तीन मंजिला मकान का आधा हिस्सा ढह गया। पंतगांव गांव में एक पुराने मकान का आधा हिस्सा भारी बारिश से गिर गया। घटना के समय शशि पांडे नाम की महिला दूसरी मंजिल में सोई थी। पहली मंजिल गिरने की आवाज से शशि की नींद खुल गई और वह बाहर की ओर भागी। थोड़ी देर में दूसरी मंजिल का आधा हिस्सा भी ढह गया। वहीं, बरामदे में सोने से महिला का पति और बेटा चपेट में आने से बच गए। परिवार का खाने पीने का सामान, कपड़े और अन्य जरूरी दस्तावेज मलबे में दब गए।


![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश