February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

आम आदमी पार्टी ने लोगों की कमाई पर झाड़ू लगाने का किया काम : धामी

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में नामांकन रैली को किया संबोधित

कहा, स्किल इंडिया, मेड इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया से आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहा भारत

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश विकास की नई अवधारणाओं और परिभाषाओं को गढ़ने का काम कर रहा है। मोदी के नेतृत्व में देश के अंदर जी-20 का सफल आयोजन किया गया। साथ ही देश की अर्थव्यवस्था विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है।

उपरोक्त बात उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को प्रियदर्शनी एन्क्लेव, लवली पब्लिक स्कूल, दिल्ली में पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के पक्ष में हुई नामांकन रैली को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने रोड शो में भी प्रतिभाग किया। कहा, कोरोना काल में व्यवस्थित तौर से देश को चलाकर वैक्सीनेशन का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में किया। आज भारत का मान सम्मान पूरी दुनिया के अंदर बढ़ा है।

कहा, भारत विश्व का सिरमौर बनने की दिशा में आगे बढ़ा है। आज भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। धामी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्किल इंडिया, मेड इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया से भारत आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहा है। भारत में विश्व स्तरीय संस्थाओं का निर्माण जारी है। कहा, वंदे भारत, स्वदेशी ट्रेन, नई टेक्नोलॉजी, ऐतिहासिक इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में भी भारत आगे बढ़ा है।

कहा, विश्वस्तरीय एक्सप्रेस-वे, रिंग रोड्स, हाई-वे और एलिवेटेड रोड्स संग मेट्रो रेल, मोनो रेल और अंडर वाटर मेट्रो जैसी परियोजनाएं नए भारत की पहचान बन रही हैं। कहा, कर्नाटक में एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण छीनकर एक धर्म विशेष के लोगों को आरक्षण देने का काम हो रहा है। कहा, कांग्रेस पार्टी हताशा और निराशा की ओर बढ़ गई है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और ठगबंधन के लोग अपने घोषणा पत्र में समान नागरिक संहिता को न मानकर मुस्लिम पर्सन लॉ को मानने की बात करते हैं। कांग्रेस केवल तुष्टीकरण, वोट बैंक के लिए मुस्लिम पर्सनल लॉ को मानने की बात करती है।

‘कांग्रेस का घोषणापत्र मुस्लिम लीग का घोषणापत्र लगता है’

कहा, लेकिन आज देश सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास, सबका प्रयास पर भरोसा करता है। कहा, कांग्रेस का घोषणापत्र मुस्लिम लीग का घोषणापत्र लगता है। कहा, विपक्षी पार्टियों का गठबंधन भ्रष्टाचार को बढ़ाने, परिवारवाद को बचाने, अस्तित्व को बचाने का ठगबंधन है। कहा, भाजपा किसी भी क़ीमत में एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण खत्म नहीं होने देगी। देश के अंदर समान नागरिक संहिता लागू होगी। कहा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन लोगों को ठगने का माध्यम है।

‘हर्ष मल्होत्रा को संसद भेज मोदी के हाथों को मजबूत करें’

मुख्यमंत्री ने कहा, नामांकन रैली में हम सभी मोदीजी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और हर्ष मल्होत्रा को जिताने आए हैं। कहा, लोगों का जोश और उत्साह देखकर लगता है कि यहां की जनता हर्ष मल्होत्रा को संसद में भेजने वाली है और मोदी के हाथों को मजबूत करने वाली है। कहा, मुख्य सेवक के रूप में बदरी केदार, गंगा यमुना की भूमि से हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में वोट मांगने आया हूं। पूर्वी दिल्ली जनसंघ के जमाने से भाजपा का गढ़ रहा है। पूर्वी दिल्ली के क्षेत्र ने निरंतर जनसंघ और भाजपा को सेवा करने का अवसर दिया है। कहा, पुनः जनता अपने आशीर्वाद से रिकॉर्ड कायम रखेगी।

‘केजरीवाल ईमानदारी का ढोंग रच सत्ता में आए’

धामी ने कहा, केजरीवाल और उनकी पार्टी ईमानदारी का ढोंग रचकर सत्ता में आए, परंतु आज वह बेईमानी के चलते जेल में बंद हैं। आम आदमी पार्टी ने आम जनता की कमाई पर झाड़ू लगाने का काम किया है। कहा, पूरे देश ने प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। कहा, दिल्ली और देवभूमि का गहरा नाता है। उन्होंने पूर्वी दिल्ली की जनता से भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर विजय विजई बनाने का आग्रह किया।

ये रहे मौजूद

भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा, राष्ट्रीय मंत्री/सह प्रभारी अल्का गुर्जर, विजेंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता, महेंद्र ओझा आदि।

Loading

About The Author


Spread the love