February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

आरोग्य रहने के लिए योग बेहद जरूरी : डॉ. धन सिंह

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पौड़ी गढ़वाल के शहीद जसवंत सिंह रावत  रांसी स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दीप जलाकर योग महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा कपाल भाती, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, वज्रासन, ध्यान, ताड़ासन आदि योग क्रियाओं के अभ्यास कराते हुए उनके भी फायदे बताए। 

कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने योग को जीवनशैली में शामिल करने को कहा। कहा, योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्म-नियंत्रण भी प्रदान करता है। योग जीवन का वह दर्शन है जो मनुष्य को उसकी आत्मा से जोड़ता है। कहा, आरोग्य रहने के लिए योग जरूरी है। कहा, प्रदेश के प्रत्येक डिग्री कॉलेज में एक-एक योगा प्रशिक्षक की तैनाती की जाएगी और प्रदेश के 1800 वैलनेस सेंटरों में भी योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी।

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा, योग हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यही वजह है कि लोग इसे लगातार अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। इसे करने से केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक तौर पर भी कई सारे फायदे पहुंचते हैं। योग की इसी अहमियत को देखते हुए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस मनाया जाता है।

ये रहे मौजूद

जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, पुलिस महानिरीक्षक करन सिंह नग्नयाल, डीएम डॉ. आशीष चौहान, एसएसपी लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडेय, संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलूनी, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर सहित कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व जनप्रतिनिधि थे।

Loading

About The Author


Spread the love