February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

आर्यम रंगोत्सव में बिखरे भक्ति-शक्ति के रंग

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। देवभूमि के सघन प्राकृतिक सानिध्य में सक्रिय भगवान शंकर आश्रम में रंगों का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। देश-विदेश से पधारे 600 आर्यम भक्तों ने दिव्य होली खेली। सिर्फ फूलों और इत्र के साथ गुरुदेव संग खेली गई होली में भक्ति, शक्ति और सात्विक युक्ति के रंग जमकर बिखरे। श्रद्धालु घंटों भजनों पर थिरककर आराध्य का मनन करते रहे।

आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन की अधिशासी प्रवक्ता मां यामिनीश्री के अनुसार, गुरुदेव आर्यम महाराज के आह्वान पर प्रतिवर्ष कृत्रिम रंगों से परे पूर्ण प्रकृति से युक्त आध्यात्मिक होली उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार भी गुरुदेव का आशीर्वाद पाने और भक्तिरस का आनंद चखने के लिए आर्यम शिष्यों का तांता लग गया। यूपी के सहारनपुर से आए श्रवण गुप्ता, याशिका गुप्ता द्वारा संचालित ‘सुंदर कांड एवं रामचरित मानस मंडल’ भजन टोली ने गीत संगीत के बीच मौजूद लोगों को थिरकने के लिए विवश कर दिया।

उनके साथ शिवम् शर्मा, हिमांशु आर्य द्वारा प्रस्तुत श्रीकृष्ण और भगवान शिव की रुद्र लहरियों पर श्रद्धालु घंटों मंत्रमुग्ध होकर आनंद सागर में डुबकियां लगाते रहे। जालंधर से आए सुखजीत सिंह, सुखविंदर कौर, सुखविंदर सिंह, सतवन्त कौर, तुषार, मृणाल ने गुरु ग्रंथ साहिब के शब्दों की अमृतवर्षा की। सभी भक्तों ने एक दूसरे को इत्र और पुष्प वर्षा कर सभी के कल्याण की कामना की। आश्रम की ओर से इस मौके पर पारंपरिक भोज्य पदार्थों का प्रसाद वितरण किया गया।

ये रहे मौजूद

हर्षिता आर्यम, अक्षिताश्री, रेखाश्री, प्रतिभाश्री, उत्कर्ष सिंह, श्वेता जायसवाल, अविनाश जायसवाल, सुनील कुमार आर्य, प्रशांत आर्य, प्रीतेश आर्य, सुनील कुमार, रवि शर्मा, अशोक बरुई, रोहित वेदवान, अक्ष कुशवाहा, शालिनीश्री, गौरव स्वामी, नीतू गुप्ता, सीमा यादव, आरुषि, रश्मि, निशा शर्मा आदि।

Loading

About The Author


Spread the love