गुजरात के यात्रियों से भरी थी बस, गंगोत्री हाईवे के गंगनानी के पास हुआ हादसा

बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तरकाशी जिले में रविवार को शाम गुजरात के यात्रियों से भरी निजी बस गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास हादसे का शिकार हो गई। बस के गहरी खाई में गिरने से सात यात्रियों की जहां मौत हो गई, वहीं 28 यात्री घायल हो गए। घायलों में बस ड्राइवर और कंडक्टर शामिल हैं और दोनों देहरादून के रहने वाले हैं।

घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। बस में 35 लोग सवार थे। रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे के आसपास गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही गुजरात के तीर्थयात्रियों से भरी बस गंगनानी के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई।

सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू शुरू किया।जिला प्रशासन के अनुसार, बचाव टीम ने 28 लोगों को घायल अवस्था में खाई से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया।
इस दौरान बचाव टीम ने सात लोगों को मृत अवस्था में बाहर निकाला। बस देहरादून की थी। सूचना पर डीएम अभिषेक रूहेला व एसपी अर्पण यदुवंशी भी मौके पर पहुंचे और तहत और बचाव कार्य चलवाया।
कई घायलों को नजदीक के अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे का शिकार हुई बस अगर सीधे भागीरथी नदी में गिरती तो मरने वालों की संख्या और बढ़ जाती। की मौत, 28 यात्री घायल.

इनकी हुई मौत
गीगा बाई (40)
करनजीत भाटी (29)
अनिरुद्ध जोशी (35)
राजेश मेर (40)
दक्षा मेहता (57)
गणपत राम मेहता (61)
मीना बेन उपाध्याय (51)

![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश