February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

उत्तरकाशी : सरनोल-सुतड़ी-सरुताल ट्रैक पर ट्रैकिंग फिलहाल स्थगित

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तरकाशी जिले में ट्रैक ऑफ़ द ईयर के तहत दो सितंबर से शुरू होने वाले 25 किमी लंबे सरनोल-सुतड़ी-सरुताल ट्रैक की ट्रैकिंग कार्यक्रम को पर्यटन विभाग ने किसी के पंजीकरण न कराने पर स्थगित कर दिया है।

पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अन्य प्रदेशों से किसी भी ट्रेकर्स ने ट्रैक के लिए पंजीकरण नहीं कराया है, इसलिए इस कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। लोगों की मांग पर अगस्त में पर्यटन विभाग ने सरनोल-सुतड़ी-सरुताल को ट्रैक ऑफ़ द ईयर घोषित किया था। वहीं प्रदेश सरकार की ओर से दो सितंबर से ट्रैकिंग का शुभारंभ का कार्यक्रम रखा गया था।

साथ ही इस ट्रैक पर दो सितंबर से 30 नवंबर तक पहले जाने वाले 150 ट्रेकर्स को पर्यटन विभाग की ओर से दो हजार रुपये की धनराशि की सब्सिडी के साथ एक टी-शर्ट सहित टोपी दी जानी थी, लेकिन शासन-प्रशासन सहित पर्यटन विभाग द्वारा प्रचार-प्रसार न करने से देश के अन्य राज्यों के किसी भी ट्रेकर्स ने इस ट्रैक के लिए पंजीकरण नहीं करवाया।

इस बाबत जिला साहसिक खेल अधिकारी मोहम्मद अली खान ने बताया, अन्य राज्यों से ट्रेकर्स के पंजीकरण न होने के कारण दो सितंबर के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।

Loading

About The Author


Spread the love