March 29, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

उत्तराखंड में चट्टान खिसकने से तीन की मौत, 17 लापता

Spread the love

रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में हादसा, एसडीआरएफ कर रही रेस्क्यू
बेबाक दुनिया ब्यूरो
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शुक्रवार को गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भूस्खलन और चट्टान खिसकने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग अभी लापता हैं। लापता लोगों की खोजबीन के लिए प्रदेश शासन ने एसडीआरएफ की टीम के साथ ही जिला प्रशासन को लगाया है। उधर, लापता लोगों की खोजबीन के लिए शनिवार को सुबह से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन और चट्टान खिसकने से 20 लोग लापता हो गए। बताया, बीर बहादुर, सुमित्रा पत्नी बीर बहादुर, निशा पुत्री बीर बहादुर निवासी नेपाल का मौके पर ढाबा था। इस ढाबे में खाना खाने आए धर्मराज, चंद्र कामी एवं सुखराम निवासी नेपाल भी घटना के बाद से लापता हैं। उधर, जिला प्रशासन ने तीन लोगों के शव मिलने की पुष्टि की है। बताया, 17 लोग अभी लापता हैं, जिनको ढूढने का प्रयास किया जा रहा है।

Loading

About The Author


Spread the love