मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ, गरीब परिवारों को हर माह आठ रुपये किलो की दर से मिलेगा आयोडाईज्ड नमक
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। ‘डबल इंजन की सरकार प्रदेश के हर गरीब और समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति का जीवन बेहतर और सार्थक बनाने को लगातार काम कर रही है।’
उपरोक्त बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला में मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना के शुभारंभ के दौरान कही। सीएम ने इस मौके पर मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना के लाभार्थियों को आयोडाईज्ड नमक वितरण किया। योजना के तहत अंत्योदय और प्राथमिक परिवार योजना के लगभग 14 लाख राशन कार्डधारकों को प्रति माह आठ रुपये किलो की दर से आयोडाईज्ड नमक मुहैया करवाएगी।
कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अनेक गरीब कल्याण की योजनाएं चलाई गई हैं। आयुष्मान भारत योजना से पांच लाख तक का इलाज मुफ्त में दिया जा रहा है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत हर घर तक शौचालय बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत देशभर में निशुल्क राशन वितरण किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत प्रदेश के 14 लाख गरीब परिवारों को हर महीने मुफ्त राशन का लाभ मिल रहा है।
कहा, राज्य सरकार जनता को शुद्ध और बेहतर पोषणयुक्त राशन देने के लिए संकल्पबद्ध है। कहा, हमारी प्राथमिकता पारदर्शी प्रणाली को स्थापित करना है। कहा, कुछ लोगों द्वारा फोर्टिफाइड चावल को प्लास्टिक का चावल बताकर आमजन को भ्रमित किया जा रहा था, जो असत्य है। कहा, लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को सशक्त बनाकर उन्हें मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है।
कहा, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीबों को समर्पित योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। बीते 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। उत्तराखंड में भी पिछले पांच वर्षों में 9 लाख से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल चुके हैं। कहा, हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं चलाई गई हैं। कहा, केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाएं शहरों से लेकर पर्वतीय क्षेत्र के अंतिम गांव तक पहुंच रही हैं। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या भी मौजूद थीं।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश