February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग में 14 सदस्यों की नियुक्ति

Spread the love

आयोग अध्यक्ष ने सभी नामित सदस्यों को दीं शुभकामनाएं, कहा- महिलाओं पर होने वाली हिंसा के विरुद्ध आवाज मुखर होगी

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। राज्य सरकार ने शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग में 14 सदस्यों की नियुक्ति की है। सरकार नामित सदस्यों को उनके कर्तव्यों, दायित्वों, अधिकारों के बाबत अलग से आदेश निर्गत करेगी।

सभी 14 सदस्यों की नियुक्ति के बाद आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में महिला आयोग राज्य की महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण और महिला हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहा है। कहा, शासन द्वारा आयोग में नामित 14 सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। कहा, आशा ही नहीं, बल्कि विश्वास है कि सभी नामित सदस्य कार्यकाल में महिला अधिकारों के संरक्षण, रक्षा और महिलाओं पर होने वाली हिंसा के विरुद्ध कार्रवाई में सहायक सिद्ध होंगी।

कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री महिलाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों और उनके प्रति सभी निर्णयों में अत्यंत संवेदनशील है। यह गर्व का विषय है कि आज की सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाओं के साथ महिला सशक्तिकरण के लिए कई राह तैयार कर रही है।

ये हैं नामित सदस्य

रचना जोशी, ऐंचोली, पिथौरागढ़, विजया रावत, बेलापुर, जोशीमठ, चमोली, कंवलजीत कौर, आंजला, गदरपुर, किच्छा, ऊधमसिंह नगर, शोभा आर्या, अल्मोड़ा, गंगा खाती, बागेश्वर, सरोज बहुगुणा, मुख्य बाजार, नई टिहरी, वत्सला सती, देवस्थान, चमोली, रेनुका पांडे, 180 वनखंडी, ऋषिकेश, देहरादून, विमला नैथानी, छिद्दरवाला, देहरादून, कमला जोशी, 44 भगवंतपुरम, कनखल, हरिद्वार, कंचन कश्यप, किरोला कॉलोनी, पीलीकोठी, बड़ी मुखानी, हल्द्वानी, नैनीताल, दर्शनी पवार, ग्राम फापंज, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग, किरण देवी, निवासी टनकुपर, चंपावत, वैशाली नरूला, गोल्डन मनोहर सोसाइटी, टावर 2, मसूरी रोड, देहरादून।

Loading

About The Author


Spread the love