February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

ऋषिकेश पहुंचे पार्श्व गायक सोनू निगम गंगा किनारे मस्ती की

Spread the love

भोजनालय में खाना खाकर प्रशंसकों से बातचीत कर सेल्फी खिंचवाई

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। बृहस्पतिवार शाम बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक सोनू निगम धर्मनगरी ऋषिकेश पहुंचे और देहरादून तिराहे पर स्थित एक भोजनालय में खाना खाकर प्रशंसकों संग सेल्फी ली।

सोनू निगम का कहना है कि गंगा से आध्यात्मिक लगाव होने के कारण अक्सर वह ऋषिकेश आते रहते हैं।
बृहस्पतिवार को शाम सबसे पहले सोनू निगम काफी देर तक गंगा किनारे घूमते रहे। इसके बाद यहां के एक प्रसिद्ध भोजनालय में पहुंचकर खाना भी खाया।

इस बाबत भोजनालय के संचालक ने बताया, सोनू निगम जब भी ऋषिकेश आते हैं तो उनके भोजनालय में ही भोजन करते हैं। बताया, उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी ली और फोटो खिंचवाते हुए काफी देर तक बातचीत भी की। सोनू निगम का कैलाश गेट के पास एक मकान भी है, जिसको उन्होंने करीब पांच साल पूर्व खरीदा था।

Loading

About The Author


Spread the love