शासनादेश हुआ जारी, खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
बोलीं, खिलाड़ियों को यात्रा करने में अब नहीं होगी किसी भी प्रकार की असुविधा
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा, उत्तराखंड सरकार खिलाड़ियों के हितों के लिए लगातार अहम निर्णय ले रही है। कहा, अब राष्ट्रीय खिलाड़ियों को एसी बस या फिर ट्रेन के थर्ड एसी कोच में सफर करने का शासनादेश हो गया है।
कहा, पहले हमारे राज्य के राष्ट्रीय खिलाड़ियों को साधारण बस या फिर स्लीपर ट्रेन में सफर करना पड़ता था, लेकिन अब राज्य सरकार ने खिलाड़ियों की यात्रा में आ रही दिक्कतों को लेकर एसी बस और ट्रेन के थर्ड एसी कोच में सफर करने का शासनादेश जारी कर बहुत बड़ी सहूलियत दे दी है। कहा, निश्चित ही राज्य के खिलाड़ियों को अब सफर करने में पहले जो दिक्कत आती थी, वह उन्हें अब नहीं होंगी।
कहा, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के समस्त खिलाड़ियों के लिए कई अहम निर्णय लिए हैं। कहा, खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री उदीयमान योजना हो, आउट ऑफ टर्न जॉब की सुविधा हो, सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत का आरक्षण सहित कई अन्य योजनाओं से उन्हें लाभान्वित किया गया है। कैबिनेट मंत्री ने शासनादेश जारी होने पर सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश