एवरेस्ट विजेता प्रवीन राणा ने शनिवार को फतह किया माउंट कोस्कीयूजको चोटी
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तरकाशी के केलशू घाटी के माउंट एवरेस्ट विजेता प्रवीन राणा ने शनिवार सुबह साढ़े सात बजे ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी समुद्रतल से 2228 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट कोस्कीयूजको चोटी का सफल आरोहण कर भारत का मान बढ़ाया।

प्रवीन राणा के मुताबिक, 13 मार्च को वह अपने दो साथियों के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए। शनिवार को ऑस्ट्रेलियन समयानुसार प्रवीन राणा ने सुबह नौ बजे ट्रैक शुरू किया और दोपहर एक बजे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी कोस्कीयूजको का सफल आरोहण किया। राणा ने अब तक विश्व की छह चोटियों का सफल आरोहण किया है।
इन छह चोटियों में से चार चोटियां चार महाद्वीपों की सबसे ऊंची हैं। इसमें विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट भी शामिल है। जिसका उन्होंने 21 मई 2022 में सफल आरोहण किया था। राणा के मुताबिक, इसके बाद वह नॉर्थ और साउथ अमरीका समेत अंटार्टिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों के आरोहण के लिए रवाना होंगे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश