32 स्थायी सदस्य, 39 को सदस्य और नौ को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया
बेबाक दुनिया ब्यूरो
नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की घोषणा करते हुए जहां 32 स्थाई सदस्य बनाए, वहीं 39 को सदस्य और नौ को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की अनुमति के बाद रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने सूची जारी की। वर्किंग कमेटी में जहां उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को जगह मिली है, वहीं कई चेहरों को मायूसी का भी सामना करना पड़ा है। उधर, उत्तर प्रदेश से सलमान खुर्शीद को कमेटी में रखा गया है। इसके अलावा गांधी परिवार से सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को सदस्य बनाया गया है।
ये हैं सदस्य
स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, राज्य सभा सांसद अधीर रंजन चौधरी, एके एंटनी, अंबिका सोनी, मीरा कुमार, एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, तारिक अनवर, लाल थंहवाला, मुकुल वासनिक, आनंद शर्मा, अशोक राव चौहान, अजय माकन, चरणजीत सिंह चन्नी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कुमारी शैलजा, गाईखंगाम, एन रघुवीरा रेड्डी, शशि थरूर, तमरध्वक साहू, अभिषेक मनु सिंघवी, सलमान खुर्शीद, जयराम रमेश, जितेंद्र सिंह रणदीप सिंह सुरजेवाला, सचिन पायलट, दीपक भदौरिया, जगदीश थकौर, जीए मीर, अविनाश पांडे, दीपा दास मुंशी, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, गौरव गोगोई, सैयद नाशिर हुसैन, कमलेश्वर पटेल और केसी वेणुगोपाल।
ये हैं स्थाई सदस्य
वीरप्पा मोइली, हरीश रावत, पवन कुमार बंसल, मोहन प्रकाश, रमेश चिन्नीथाला, बीके हरिप्रसाद, प्रतिभा सिंह, मनीष तिवारी, तारिक हमीद करिया, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, गिरीश रया चंदोदकर, सुब्रमी रेड्डी, के राजू, चंद्रकांत हंडोरे, मीनाक्षी नटराजन, पोलू देवी नेताम, दामोदर राजा नरसिम्हा और सुदीप रॉय बर्मन।
ये हैं विशेष आमंत्रित सदस्य
पल्लम राजू, पवन खेरा, गणेश गोदियाल, कोडिक्कुनील सुरेश, सुप्रिया श्रीनेत्र, यशोमती ठाकुर, प्रिनीट शिंदे, अलका लांबा, वमशी चंद रेड्डी, श्रीनिवास बी वी, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेत्ता डिसूजा, मुख्य आर्गनाइजर सेवादल लालजी देसाई।
ये हैं प्रभार
डॉक्टर ए चेला कुमार, भक्त चरण दास डॉक्टर अजोय कुमार, हरीश चौधरी, राजीव शुक्ला, मनीकम टैगोर, सुखविंदर रंधावा, मोनिक राव ठाकरे, रजनी पटेल, कन्हैया कुमार, गुरदीप सप्पल, सचिन राव, देवेंद्र यादव, मनीष चतरथ।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश