February 1, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

कानपुर के पुलिस कमिश्नर बने डॉ. आरके स्वर्णकार

Spread the love

कानपुर के कमिश्नर रहे बीपी जोगदंड को महिला और बाल सुरक्षा संगठन का एडीजी बनाया गया
बेबाक दुनिया ब्यूरो
लखनऊ। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नौ आईपीएस अधिकारियों का शनिवार को ट्रांसफर कर दिया। इस रद्दोबदल की चपेट में कानपुर के पुलिस कमिश्नर भी आए हैं।
शासन से मिली जानकारी के मुताबिक, एडीजी तकनीकी सेवा आईपीएस मोहित अग्रवाल को एडीजी एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) बनाया गया है। इसी तरह कानपुर के पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड को अपर पुलिस महानिदेशक महिला और बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ, आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा को अपर पुलिस महानिदेशक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ, श्रीमती अनुपमा कुलश्रेष्ठ को आगरा जोन का एडीजी बनाया गया है।
उधर, आईपीएस अधिकारी डॉ. आरके स्वर्णकार को कानपुर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। डॉ. स्वर्णकार अभी तक यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड के एडीजी थे। एटीएस के एडीजी नवीन अरोड़ा को तकनीकी सेवाओं का एडीजी बनाया गया है। अभी तक सचिव गृह की जिम्मेदारी निभा रहे बीडी पॉलसन को एडीजी यातायात और सड़क सुरक्षा के पद पर भेजा गया है। पुलिस महानिरीक्षक लॉ एंड आर्डर डॉ. संजीव गुप्ता को सचिव गृह के पद पर भेजा गया है। सतर्कता अधिष्ठान के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) एलआर कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक कानून व्यवस्था लखनऊ के पद पर भेजा गया है।

Loading

About The Author


Spread the love