बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। रविवार को प्रदेश के 13 जिलों के 405 परीक्षा केंद्रों में उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 का आयोजन किया गया। सभी जगहों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
इस बाबत उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया, उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 का आयोजन 14 जुलाई को दो सत्रों में प्रथम सत्र पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे और द्वितीय सत्र की परीक्षा दोपहर दो से अपराह्न चार बजे तक आयोजित की गई। बताया, परीक्षा प्रदेश के 13 जनपदों में 405 परीक्षा केंद्रों में संपन्न हुई।
पंजीकृत 1,49,509 अभ्यर्थियों में से प्रथम सत्र में 71,264 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 78,245 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। बताया, प्रथम सत्र में उपस्थित अभ्यर्थियों का प्रतिशत 47.67 रहा, जबकि द्वितीय सत्र में 69,992 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 79,517 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय सत्र में उपस्थित अभ्यर्थियों का कुल प्रतिशत 46.81 रहा।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश